मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 20 मार्चः देश को झकझोर देने वाले निर्भयाकांड के दोषियों को दी गई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश-दुनिया

के इतिहास में 20 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत

के संदर्भ में इस लिए महत्वपूर्ण है कि साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के

दोषियों को 20 मार्च, 2020 को फांसी पर चढ़ाया गया । इन्हें बचाने के लिए

अंतिम पलों तक कानूनी लड़ाई लड़ी गई। 19 मार्च को आधीरात बाद सुप्रीम कोर्ट

ने अंतिम याचिका को खारिज किया, तब जाकर 20 मार्च को तड़के 5 बजकर 15 मिनट

पर चारों दोषियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। इन चार दोषियों के नाम

थे-अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और मुकेश सिंह। यह पहली बार था, जब

आजाद भारत में चार दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाया गया। मामला 2012 का

है, जब 23 वर्षीय पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ दिल्ली में छह लोगों ने चलती

बस में गैंगरेप किया था। छह आरोपितों में से एक नाबालिग था और उसे जुवेनाइल

जस्टिस कानून के तहत तीन साल जुवेनाइल होम में रहने की सजा दी गई थी। एक

अन्य आरोपी राम सिंह ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल में सुसाइड

कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें