मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नई ओपीडी के साथ कई सुविधाओं की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्द्रा ने गुरुवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसमें छात्रों के पढ़ने के लिए रूम, मरीजों के लिए वेटिंग एरिया शामिल है। इसमें 500 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव ने नई ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर व नई फार्मेसी का भी उद्घाटन किया।

सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि आज 23 नए काउंटर शुरू होने के बाद अब ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए मरीजों को सिर्फ 5 से 7 मिनट का ही इंतजार करना पड़ेगा, जिससे उनका समय खराब नहीं होगा।इसके अलावा यहां एबीआईएमएस इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करने वाले मेडिकल छात्रों के लिए एक नया पुस्तकालय भी शुरू किया गया है, जिसमें एक साथ 106 स्टूडेंट बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। पहले के पुस्तकालय की क्षमता 40 से 50 छात्रों की ही थी, जिससे सभी छात्रों को एक समय में पढ़ने का मौका नहीं मिल पाता था। इन सुविधाओं से आरएमएल अस्पताल में मरीजों को काफी फायदा होगा। आरएमएल अस्पताल में हर दिन आठ से दस हजार मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें