मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीगंगानगर-जयपुर समेत कई शहरों में एक इंच तक बरसात, आज 26 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जयपुर,। बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून के सक्रिय होते ही

राजस्थान में इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार से प्रदेश में

प्री-मानसून का दौर शुरू हो गया। वहीं, लू का दौर अब समाप्त हो गया है।

प्री मानसून शुरू होने के पहले ही दिन अधिकतर जिलों में बारिश हुई।

शुक्रवार सुबह कोटा में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं

सीकर में भी सुबह से बादल छाए हुए है।

प्रदेश के जयपुर, भरतपुर,

बीकानेर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में गुरुवार को मौसम में हुए बदलाव

के बाद अच्छी बारिश हुई। श्रीगंगानगर, जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में एक

इंच (25 मिलीमीटर) तक पानी गिरा। जयपुर में करीब एक महीने बाद दिन का

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। मौसम विशेषज्ञों के

मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी भारत से आ

रही नमी वाली हवाओं से मानसून पूर्व की बारिश का दौर शुरू हाे गया। मौसम

केन्द्र जयपुर ने अगले चार दिन यानी 24 जून तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम

रहने और आंधी-बारिश चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक

बारिश 26 मिलीमीटर श्रीगंगानगर शहर में हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,

हनुमानगढ़, चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम बदला और

बादल छाने के साथ तूफानी हवाएं चलनी शुरू हो गई। देर रात तक चूरू,

हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में रुक-रुक कर तूफानी बारिश हुई।

इससे पहले

जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक

समेत कई जिलों बादल छाए और बारिश हुई। दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा में

बारिश के साथ तेज हवा चली।

मौसम में हुए इस बदलाव से गुरुवार को कई

शहरों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। चित्तौड़गढ़,

उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और सिरोही में दिन का अधिकतम तापमान

40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में कल दोपहर करीब एक बजे

से बारिश का दौर शुरू हो गया। छितराई बारिश से जयपुर में कल दिन का तापमान

38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद तेज

बारिश हुई और यहां 17.6 मिलीमीटर बारिश मापी गई। जयपुर शहर में जेएलएन

मार्ग, मालवीय नगर, जगतपुरा, मानसरोवर, सांगानेर के ग्रामीण इलाके

कोटपूतली, बस्सी, चाकसू, कोटखावदा, फागी में भी कई जगह अच्छी बारिश हुई।

मौसम

केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से

आने वाले मानसून के सक्रिय होने से अब राजस्थान में मानसून समय पर आने के

संकेत मिल रहे हैं। 26 से 28 जून के बीच उदयपुर और कोटा से मानसून की

राजस्थान में एंट्री हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य में

प्री-मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम केन्द्र ने सभी जिलों में

बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले एक पखवाड़े में प्री

मानसून और मानसून की सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वर्तमान में

राजस्थान में 73 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजस्थान में एक जून से लेकर 20

तक 25.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 6.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई

है। अगले एक सप्ताह पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य बारिश का

अनुमान जताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें