मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

गयाजी में 'मंथन 2025' प्रशासनिक कार्यशाला शुरू, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गयाजी में 'मंथन 2025' प्रशासनिक कार्यशाला शुरू, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

गयाजी। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित दो दिवसीय मंथन-2025 प्रशासनिक कार्यशाला की शुरुआत बुधवार से हो गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

इस उच्चस्तरीय कार्यशाला में बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त (कमिश्नर) और वरीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री पटना से बोधगया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य 'जिला-केंद्रित शासन प्रणाली' को सुदृढ़ करना, नीति-निर्माण और क्षेत्रीय स्तर पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के मध्य समन्वय को मजबूत करना तथा अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ावा देना है। कार्यशाला समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद के लिए एक सशक्त मंच के रूप में आयोजित की जा रही है।

'मंथन–2025' के दौरान उत्तरदायी शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियां एवं भावी मार्ग, प्रभावी प्रशासन के लिए विधि एवं विधिक ढांचा तथा लोक-निजी भागीदारी एवं अवसंरचना विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन सत्रों में प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ नीति-निर्माताओं एवं अनुभवी प्रशासकों द्वारा अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी पहलों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की सफल प्रशासनिक पहलों को भी साझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान बिपार्ड परिसर में विकसित की गई विभिन्न विकासात्मक एवं नवाचारी अवसंरचना सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।

इनमें संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, सुनियोजित प्रयासों से पुनर्जीवित ब्रह्मयोनि सरोवर, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल तथा नव-स्थापित स्पेस गैलरी शामिल हैं।

मंथन-2025 से राज्य में प्रशासनिक तैयारियों को सुदृढ़ करने, क्षेत्रीय पदाधिकारियों में विधिक एवं संस्थागत आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा समग्र प्रशासनिक परिणामों में गुणात्मक सुधार की अपेक्षा की जा रही है। कार्यशाला का समापन 18 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन के साथ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें