मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मानसून देगा दस्तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मानसून

दस्तक दे देगा। गुरुवार को मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून

उत्तरी अरब सागर से गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। साथ ही

मानसून अब राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों,

पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार हिस्सों में भी आगे

बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकांश

हिस्से, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्से, राजस्थान के कुछ और

हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो

तीन दिनों में मानसून मप्र के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल,

झारखंड, बिहार, यूपी के कुछ और हिस्सों, चंडीगढ़ और हरियाणा, दिल्ली के कुछ

हिस्से में दस्तक दे देगा। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून

बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही

है। आईएमडी ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें