मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

जालना में मराठा नेता मनोज जारांगे का बेमियादी अनशन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

10 फरवरी । महाराष्ट्र के जालना जिले के ग्राम अंतरवाली सराटी में

मराठा आरक्षण के लिए मराठा समाज के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने शनिवार से

अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। यह तीसरी बार है जब मनोज जारांगे

आरक्षण के लिए अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार आरक्षण मिलने तक

उनका अनशन जारी रहेगा।

मनोज जारांगे ने पत्रकारों को

बताया कि उन्हें राज्य सरकार ने मराठा समाज को कुन्बी जाति का प्रमाण पत्र

दिए जाने और मराठा आंदोलन के दौरान मराठा युवकों पर दर्ज मामले वापस लिए

जाने का आश्वासन दिया गया था। इसी वजह से उन्होंने दो बार पहले सरकार के

आश्वासन के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था लेकिन सरकार ने अपने आश्वासन को

पूरा करने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया है। इसी वजह से वे फिर से

अनशन करने के लिए बाध्य हुए हैं। सरकार को जल्द से विधानसभा का विशेष

अधिवेशन बुलाकर मराठा समाज के लोगों को जाति संबंध और वंशावली के आधार पर

कुन्बी जाति का प्रमाणपत्र दिए जाने के लिए कानून पारित करना चाहिए। जब तक

उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक अनशन जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें