मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत, लोग इसे जन-जन तक पहुंचाएं : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत, लोग इसे जन-जन तक पहुंचाएं : जेपी नड्डा

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'मन की बात' को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के 124वें संस्करण को सुना।इस मौके पर उन्होंने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के 11 सालों की सफलता की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं, युवाओं, समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी इसे अद्भुत बना दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत जन आंदोलन बन गया है, जिससे लगातार देश में सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। इसके बाद उन्होंने आम लोगों से अपील की कि लोग 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को सभी तक पहुंचाएं और सभी की सहभागिता बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से विकसित भारत में सहयोगी बनने की भी अपील की।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की कार्यक्रम में देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों, ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत जैसे कई विषयों पर बात की। कार्यक्रम में एक ओर जहां उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को अद्भुत बताकर युवाओं को प्रेरित किया, वहीं यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की घोषणा को भारत की वीरता और संस्कृति पर गर्व का विषय बताया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में झारखंड के गुमला के मछुआरों की कहानी और स्वदेशी कपड़ों का भी जिक्र किया।इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें