मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

'मन की बात' प्रेरणादायी : पुष्कर सिंह धामी-'मन की बात' कुछ करने की प्रेरणा देती है : प्रेमचंद अग्रवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,

28 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' का 109वां

संस्करण उत्तराखंड के लोगों के लिए काफी प्रेरक रहा। प्रधानमंत्री ने इसमें

पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों की चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ने रविवार को इस 109वें संस्करण को जाखन में सुना जबकि मंत्री प्रेमचंद

अग्रवाल ने कांवली रोड शिवाजी नगर स्थित अनुसूचित बस्ती के वार्ड 24 बूथ

संख्या 29 में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी कर सुना।

प्रधानमंत्री

ने 'मन की बात' में कहा कि पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने

क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए

हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय

कार्य कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का

जिक्र किया। उत्तराखंड में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं।

उत्तराखंड का अधिकांश भाग वनों से आच्छादित है। राज्य में आयुर्वेद के

क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। आयुर्वेद की संभावनाओं को बढ़ाने के राज्य

में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से साज सेवा के लिए

विशिष्ट कार्य करने और जन सरोकारों से जुड़े अभियानों में सराहनीय कार्य

करने वालों को आगे लाने का कार्य किया है। इससे समाज में अन्य लोगों को भी

अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने

दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी प्रदान किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री

गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

डॉ. प्रेमचंद

अग्रवाल ने 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत 93 वर्षीय सूबेदार भाग सिंह को

सम्मानित किया और वाल्मिकी समाज के नागरिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा

कि 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को पूरे देश ने

राम ज्योति जलाने से लेकर गणतंत्र दिवस पर हुई परेड में नारी शक्ति का भी

जिक्र किया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की शिला देवी, रुक्मेश देवी, बबली

देवी, राजबाला देवी, अंकिता वाल्मीकि, प्राची वाल्मीकि, ललिता वाल्मीकि,

विनोद पासवान, पवन कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया।

इस

अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा निवर्तमान

पार्षद विशाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व पार्षद मुरलीधर शर्मा, वार्ड

अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, संजय वाल्मीकि, श्याम सोदायी, गौतम कुमार,

कुलदीप वाल्मीकि, संजय कांगड़ा, किरण वाल्मीकि, मदन चौधरी सहित स्थानीय

नागरिक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें