मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला आज मांजरेकर ने बताई टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एजेंसी

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। लाखों क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले को देखने के मिले बेकरार है। कोरोना काल के में पहली द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। मैच के पहले सोशल मीडिया पर भी कयासों का दौर जारी है। ट्विटर पर एक यूजर्स ने संजय मांजरेकर से कल होने वाली संभवत: प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा।

मांजरेकर ने ट्विटर अकाउंट पर पहले वनडे मैच के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन की सूची पोस्ट की। उनकी इस प्लेइंग इलेवन में शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के लिए शार्दुल ठाकुर या नवदीप सैनी का नाम दिया है।

जडेजा को नहीं दी जगह

हालांकि मांजरेकर की इस प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया को दो प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी है। पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज को खिलाने के अपने विचार को सामने रखा है। जिससे फैंस सहमत नहीं दिखे। मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को जगह दी है लेकिन उन्होंने उसके साथ ये लिखा है कि विराट जडेजा को चुनेगा। इस पर फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया।

27 नवंबर से सीरीज शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 27 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपनी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज फरवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर खेली थी। हालांकि, मार्च में साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी, लेकिन सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि आखिरी दो मैच कोरोना वायरस की वजह से रद कर दिए गए थे। ऐसे में फरवरी के बाद भारतीय टीम को नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने का मौका मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें