मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर मांझी का तंज, 'एटम बम से तो चींटी भी नहीं मरी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'एटम बम' और 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'एटम बम' फोड़ के क्या किया, एक चींटी भी मरी? 'हाइड्रोजन बम' का भी वही हाल होगा, यह कोई मुद्दा नहीं है। ‎

‎उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में एसआईआर को लेकर कहा, "यह सतत प्रक्रिया है। मृत लोगों का नाम कट रहा है। जिनका नाम नहीं था, उनका नाम जुड़ रहा है। संविधान के अनुसार, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए, उनका नाम कट रहा है।" ‎ ‎

उन्होंने कहा, "जो लोग यहां की राजनीति को प्रभावित कर रहे हैं, उन्हें प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। जो लोग यहां के वोटर नहीं हैं, उन्हें वोटर बनाकर पॉपुलर बनते हैं, यह उनकी कुत्सित चाल है, 2025 में सब पता चल जाएगा।" ‎

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बिहार नहीं, पूरे देश की बात है। भ्रष्टाचारी अधिकारी भ्रष्टाचारी ही रहेगा, चाहे वह कहीं रहे। लेकिन, एक बात तो आपको माननी पड़ेगी कि नीतीश सरकार ने करप्शन से कोई समझौता नहीं किया है। अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। ‎

इसके पहले भी जीतन राम मांझी ने विपक्षी दलों, खासकर राजद, पर जोरदार पलटवार किया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमले किए थे।

उन्होंने कहा था, "तेजस्वी यादव अपने को बहुत बड़ा समझ रहे हैं, लेकिन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता उन्हें सही जगह दिखाने का काम करेगी। उनकी सोच जंगलराज की है। 2005 से पहले उनके पिता लालू प्रसाद यादव के शासन में बिहार में जंगलराज था। क्या लड़कियों को साइकिल और पोशाक दिया गया था? होमगार्ड को वेतन और 13 महीने का भुगतान नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ।"

उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की तारीफ करते हुए कहा था, "सारा विकास कार्य हमारी सरकार कर रही है, लेकिन तेजस्वी यादव झूठ बोलकर श्रेय लेने की कोशिश करते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें