मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुरः असम राइफल्स की चौकी पर उग्रवादियों का हमला, चार जवान घायल

इंफाल। मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के साइबोल क्षेत्र में शुक्रवार को असम राइफल्स की एक अस्थायी चौकी पर अज्ञात हथियारबंद उग्रवादियों ने अचानक से हमला बोल दिया। यह चौकी 3 असम राइफल्स की अल्फा कंपनी के जवानों की थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और फिर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। चौकी में तैनात जवानों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद दोनों तरफ से करीब 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। इसके बाद हमलावर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

सुरक्षा बलों के अनुसार, इस हमले में असम राइफल्स के चार जवान घायल हो गए।

इनमें से एक जवान को पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सबसे पहले नजदीकी फील्ड अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर हेलीकॉप्टर से इंफाल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, अभी तक असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। अतिरिक्त असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की टुकड़ियां पहुंच गई हैं, और जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है।

तेंगनौपाल जिला म्यांमार की सीमा से सटा हुआ है, और पिछले कुछ महीनों से यहां फिर से उग्रवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। मई 2023 में शुरू हुई कुकी-मैतेई जातीय हिंसा के बाद यह इलाका अशांत है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह की गोलीबारी और धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद से गांवों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें