मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर में उग्रवादियों की भर्ती का प्रयास विफल, दो महिला नेता गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुर में उग्रवादियों की भर्ती का प्रयास विफल, दो महिला नेता गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की भर्ती के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान कार्रवाई करते हुए दो महिला नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक (प्रेपाक) में स्थानीय युवाओं की भर्ती के प्रयास को विफल कर दिया और संगठन की दो महिला नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात मणिपुर घाटी क्षेत्र के थौबल जिले के खंगाबोक गांव से प्रेपाक की दो महिला नेताओं को गिरफ्तार किया।

प्रेपाक संगठन के गिरफ्तार नेताओं की पहचान खुंड्राकपम निंगथौजम रोशिदिया (24 वर्ष) और लिशम बिद्या (30 वर्ष) के रूप में की गई।

काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ न्गाइखोंग लेइकाई इलाकों से 4 जनवरी को तीन नाबालिगों के अपहरण की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेपाक समूह में भर्ती के लिए अपहरण किए गए बच्चों को इम्फाल पश्चिम जिले के उचिवा अवांग लेइकाई इलाकों से छुड़ा लिया गया है और उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

अपहरण में इस्तेमाल की गई सफेद मारुति-800 बरामद कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रेपाक नेताओं के सहयोगियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रेपाक ने म्यांमार की कचीन इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) से नकद रकम के बदले हथियार और प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इससे पहले की रिपोर्टों में बताया गया था कि यह संगठन बांग्लादेश में प्रशिक्षण शिविर चलाता था।

इसके अलावा, पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सेनापति जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित नेपाली खुटी से 44 वर्षीय नंतु देब को गिरफ्तार किया है। दक्षिणी असम के श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) जिले के महिषाशान गांव के निवासी देब के पास से 11.3 किलोग्राम अफीम, एक बोलेरो कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

केंद्र और राज्य स्तर की सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी है, और जिलों के सीमावर्ती, मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण अभियान जारी हैं।

मणिपुर के घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों में कुल 113 नाके/चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं, ताकि शत्रुतापूर्ण तत्वों और संदिग्ध वाहनों की अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षा बल इम्फाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-37) पर आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों सहित वाहनों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें