मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र के नायगांव में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुर के राज्यपाल ने युवा सशक्तिकरण और नवाचार को बताया भविष्य की कृषि की कुंजी

दौंड। महाराष्ट्र के नायगांव गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां घर के बंटवारे को लेकर बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हमला कर दिया। इस चौंकाने वाली घटना के बाद दौंड पुलिस थाने में बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नायगांव में उस समय हुई जब शिकायतकर्ता सौ. मालण संजय काले (50) अपने पति संजय प्रितीलाल काले के साथ घर के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान उनका बेटा अमोल संजय काले और बहू प्रियंका अमोल काले वहां पहुंचे और घर के हिस्से को लेकर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि अमोल काले ने अपने माता-पिता से कहा कि वे जिस घर में रह रहे हैं, वह उसे रहने के लिए दे दें।

लेकिन जब माता-पिता ने इस मांग को ठुकरा दिया, तो वह गुस्से में आ गया और हाथ में मौजूद लकड़ी की लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने अपने पिता के सिर, पीठ और हाथ पर वार किए।

इस दौरान जब शिकायतकर्ता मालण काले जब बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अमोल काले और उसकी पत्नी प्रियंका काले ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने दौंड पुलिस थाने में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 118(1), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की जांच पुलिस हवलदार म्हेत्रे द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें