मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

8 अप्रैल को जारी होगा भाकपा-माले का घोषणा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
8 अप्रैल को जारी होगा भाकपा-माले का घोषणा पत्र

8 अप्रैल को जारी होगा भाकपा-माले का घोषणा पत्र

पटना ।भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि पार्टी 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए फर्जी कंपनियों से करोड़ों का चंदा क्यों लिया?यह चंदा नहीं बल्कि अव्वल किस्म का भ्रष्टाचार है। चंदा के बदले मोदी सरकार ने इन कंपनियों को धंधा दिया। भाजपा शासन में संगठित व संस्थाबद्ध भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। जो भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे पाक-साफ हो जाते हैं। भाजपा आज भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी बन गई है।उन्होंने आगे कहा कि मोदी कहते हैं कि 10 साल तो ट्रेलर है। चरम कॉरपोरेट लूट, नफरत व हिंसा की राजनीति, चरम बेरोजगारी, बुलडोजर राज यदि ट्रेलर है तो ये काफी भयावह है। देश की जनता को रोजी-रोजागर चाहिए ना कि तानाशाही व हिंसा। बिहार की जनता ने इनको सबक सिखाने का मन बना लिया है।केंद्र सरकार ने हाल ही में दावा किया था कि बिहार की बड़ी आबादी गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। क्या नीतीश कुमार बताएंगे कि महागठबंधन सरकार द्वारा जारी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण झूठ है। जिसमें 34 प्रतिशत से अधिक परिवार 6000 रुपए मासिक आय पर किसी तरह जीवन यापन करने को विवश हैं?राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि उज्जवला फ्लॉप योजना है। रसोई गैस का दाम 1300 रुपए तक बढ़ाने वाली भाजपा आज किस मुंह से वोट मांगने आई है। बिहार आज तक मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को नहीं भूला है। कस्टोडियल डेथ की प्रतिशतता काफी अधिक है। भाजपा-जदयू ने बिहार को रसातल में पहुंचाने का काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें