मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी में आम फलबहार की नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धमतरी में आम फलबहार की नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक

धमतरी। जिले की शासकीय उद्यान रोपणियों में लगे आम मातृवृक्षों के फलबहार की नीलामी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उद्यान विभाग द्वारा आयोजित यह नीलामी 15 से 17 अप्रैल तक अलग-अलग रोपणियों में संपन्न होगी, जिसमें भाग लेकर इच्छुक व्यक्ति अच्छी गुणवत्ता के आम उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शासकीय उद्यान रोपणी बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में 15 अप्रैल को नीलामी होगी। इसके बाद 16 अप्रैल को शासकीय उद्यान रोपणी भाठागांव (विकासखंड कुरूद) में दोपहर ढाई बजे नीलामी आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में 17 अप्रैल को शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा (विकासखंड नगरी) में नीलामी संपन्न होगी।उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि नीलामी में शामिल होने से पहले इच्छुक बोलीदाता संबंधित रोपणियों में जाकर आम फलबहार का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही नीलामी की नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी भी वहीं प्राप्त की जा सकती है, जिससे पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को संबंधित रोपणी कार्यालय में 5000 रुपये की अमानत राशि जमा करनी अनिवार्य होगी। अमानत राशि जमा करने के बाद ही बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उद्यान विभाग ने अधिक से अधिक किसानों, व्यापारियों और इच्छुक नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और नीलामी में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें