मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज से शुरू होगा पांच दिवसीय आम महोत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (शुक्रवार) से आम

महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस पांच दिवसीय महोत्सव में आम की कई

किस्में देखने को मिलेंगी। यहां लोग आम खरीद भी सकते हैं। इसमें शहडोल का

आम्रपाली और मल्लिका के अलावा रीवा का सुंदरजा, आलीराजपुर जिले का नूरजहां

आम भी मौजूद रहेगा।

यह पांच दिवसीय आम

महोत्सव भोपाल के बिट्ठन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय में 18 जून तक

चलेगा। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि इस आम महोत्सव

का उद्देश्य यही है कि आदिवासियों को हम बाजार उपलब्ध कराएं। इस वर्ष आम

महोत्सव का आठवां संस्करण है। इस बार महोत्सव 11 जिलों से विक्रेता आएंगे।

इसमें नर्मदापुरम, अलीराजपुर, रीवा, छिंदवाड़ा और झाबुआ शामिल है। पिछली बार

इन जिलों से करीब 10 टन आम लाए गए थे, वहीं इस सीजन करीब 18 टन आम आने की

संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष आम

महोत्सव में खास नूरजहां और सुंदरजा आम रहेंगे। सुंदरजा आम की बात की जाए

तो यह एक जीआई टैग आम है। इसमें फाइबर्स नहीं होते हैं। इसकी अपनी कई तरह

की खूबियां होती हैं। यह आम शुगर मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।

इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी नूरजहां प्रदर्शनी के लिए आएगा। इस आम

की खासियत यह है कि यह आम दो से तीन किलो का होता है, इसका छिलका काफी पतला

होता है, वहीं इसकी गुठली भी बहुत छोटी होती है।

नाबार्ड

के अधिकारियों के अनुसार इस आम महोत्सव में जो आम आएंगे, उनकी कीमत

सामान्य बाजार में बिकने वाले आमों से 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। इसके

कारण यह है कि इन्हें किसी भी प्रकार के केमिकल से नहीं पकाते। इन्हें

पकाने के लिए भूसे के अलावा कागज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, कई

वैराइटी ऐसी भी हैं, जो कि प्राकृतिक तौर पर पेड़ पर ही पकाई जाती हैं। इस

मेले में अन्य किस्मों जैसे केसर, चौंसा, लंगड़ा व दशहरी आम भी उपलब्ध

रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें