मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

मंगलदीप कॉम्पलैक्स फायरिंग केस : घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी, गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मंगलदीप कॉम्प्लेक्स में फायरिंग मामला : संगठित अपराध में जुड़ा आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मौका स्थल पर किया सीन रिक्रेट, अब तीन लोग गिरफ्तार, जयपुर उदयपुर के हथियार सप्लायरों की तलाश जारीजोधपुर। शहर के पाल रोड स्थित मंगलदीप कॉम्पलैक्स में दस दिन पहले एक फ्लैट में हुई फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने अब घायल छोटू सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को छुट्टी मिली थी और एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इधर पुलिस ने आज सुबह मंगलदीप कॉम्पलैक्स पहुंची और सीन को रिक्रेट किया। अवैध हथियार और फायरिंग के प्रकरण में महिला सहित दो आरोपित देवेंद्र सिंह गिरफ्तार हैं। महिला को जेल भिजवाया गया है। देवेद्र्र सिंह पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि ओमनगर माता का थान निवासी देवेंद्र सिंह पुलिस अभिरक्षा में है। साथ ही एम्स अस्पताल में भर्ती शेरगढ़ के सोलंकियातला देवराजगढ़ हाल मंगलदीप अपार्टमेंट निवासी छोटू सिंह उर्फ भवानी सिंह पुत्र माधोसिंह को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया था। उसे आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इसमें हथियार सप्लायर जयपुर के यशराज को नामजद कर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हथियार सप्लायर में उदयपुर के विपिन नाम के शख्स को भी नामजद किया गया है। जोकि अभी उदयपुर की कानोड जेल में है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया जाएगा। आज सुबह पुलिस ने आरोपितों के साथ में मंगलदीप कॉम्पलैक्स पहुंच कर सीन को रिक्रेट किया। थानाधिकारी ने बताया कि जोधपुर और जयपुर की टीमों की ओर से सप्लायरों की तलाश की जा रही है जयपुर में भी आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीमें तैनात की गई।बता दें कि चौहाबो थाने के एएसआई अनिल गुजराल ने घायल छोटूसिंह के बयानों के आधार पर अपनी तरफ से रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि छोटूसिंह 2-3 महीने से इस फ्लैट में किराये पर रहता है। वह गैस पाइप लाइन की कंपनी में ठेके पर काम करता है। देवेंद्र और अनिल बिश्नोई तीनों दोस्त हैं। घटना वाले दिन शाम 4.30 बजे फ्लैट पर आए थे। देवेंद्र सिंह के पास लोडेड पिस्टल थी। तभी देवेंद्र ने दोनों दोस्तों छोटूसिंह और अनिल पर फायरिंग की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें