मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में भाजपा की 'मंदिर पुजारी उत्सव यात्रा' की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली, 17 जनवरी । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले

दिल्ली भी राममय होती दिखाई दे रही है। भगवा झंडों के साथ बुधवार को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित ‘मंदिर पुजारी

उत्सव यात्रा की बाइक रैली के रूप में शुरुआत की गई। यात्रा में मंदिरों के

करीब 5000 साधु-संत शामिल हुए।

बाइक रैली की शुरुआत पंडित पंत

मार्ग से शुरू होकर गोल डाकखाना, बाबा खड़क सिंह मार्ग, हनुमान मंदिर,

मिंटो रोड, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, दरियागंज, लाल किला, आईएसबीटी

कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड, तीस हजारी, झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर फिर

मंदिर मार्ग से तालकटोरा रोड होते हुए पंत मार्ग पर ही ये वापस खत्म होगी।

इस रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी,

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सासंद डा. हर्षवर्धन, मंदिर

प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह, और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी योगेन्द्र

चंदोलिया, सतीश गर्ग, लता गुप्ता, हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर,

इम्प्रीत सिंह और विक्रम मित्तल आदि भी सम्मिलित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें