मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मांडल हाईवे पर मौत का तांडव, चोरी के आरोपित और दो जवानों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मांडल हाईवे पर मौत का तांडव, चोरी के आरोपित और दो जवानों की मौत

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के मांडल चौराहे पर शुक्रवार अलसुबह नेशनल हाईवे-48 खून से लाल हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीआरपी जवानों की बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ ले जाए जा रहे चोरी के आरोपित ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार, अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कॉन्स्टेबल लेखराज बागड़ी (55) निवासी किशनगढ़ और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार जाट (48) की पोस्टिंग भीलवाड़ा में थी। दोनों पुलिसकर्मी बाइक चोरी के आरोपित छोटू भील (40) को मांडल से भीलवाड़ा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विभाग के पास बड़ी गाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपित को बाइक पर ही ले जाया जा रहा था।इसी दौरान मांडल चौराहे के पास पुलिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपित छोटू भील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मांडल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।हादसे के बाद नेशनल हाईवे-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।इस दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी निभाते हुए दो जवानों की मौत से जीआरपी और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें