नकली सीबीआई अफसर बन व्यापारी को धमकाने वाला शख्स गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एजेंसी का नकली अफसर बन
व्यापारी को धमकाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकली
पहचान कार्ड, फर्जी नोटिस और अन्य सामग्री मिली है।
सीबीआई के
अनुसार सुनील यादव रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल है। वर्ष 2022 में उसे
प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में लाया गया था, लेकिन बाद में उसे आरपीएफ में
वापस भेज दिया गया था। मेरठ का रहने वाला सुनील सीबीआई अधिकारी बनकर
मुजफ्फरनगर के एक व्यापारी को तंग कर रहा था। वे उसे एक अन्य व्यक्ति के
साथ जमीन मामले में सुलह करने के लिए भी धमका रहा था।
सीबीआई ने उसे
सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी
है। जांच के दौरान उसके पास से नकली कार्ड और फर्जी दस्तावेज मिले हैं।





