मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक और महिला को मंगलवार सुबह तेंदुए ने शिकार बना लिया। इस घटना के बाद अब प्रशासन ने तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार सुबह हमले के बाद गोगुंदा दौरे पर आए मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी दिए गए हैं।गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को इसी थाना क्षेत्र में एक पुजारी को भी तेंदुए ने मार डाला था। बीते 12 दिन में हुए अलग-अलग हमलों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने इस दौरान पिंजरे लगाकर 4 लेपर्ड को पकड़ा भी है, लेकिन हमले रुक नहीं रहे हैं।इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-27 को जाम करने की काेशिश की, एसपी योगेश गोयल की समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ, हालांकि अभी ग्रामीण महिला का शव उठाने नहीं दे रहे हैं।वहीं, वन मंत्री संजय शर्मा ने दावा किया है कि आर्मी के सहयोग से मंगलवार शाम तक तेंदुए को मार दिया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे हुआ हमला केलवो का खेड़ा गांव का है। यहां कमला कुंवर (55) अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के दूसरे लोग बाहर भागे तो तेंदुआ उसके शव को छोड़कर भाग गया।एक दिन पहले भी बड़गांव थाना क्षेत्र के राठौड़ों का गुड़ा में रात को तेंदुए ने मंदिर के पुजारी विष्णु गिरी (65) को मार डाला था। तेंदुआ पुजारी को घसीटते हुए 150 मीटर दूर खेत में ले गया था।राठौड़ों का गुड़ा से केलवों का खेड़ा गांव करीब एक किमी दूर है। ऐसे में संभावना है कि पुजारी को मारने वाले तेंदुए ने ही महिला पर हमला किया होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें