मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर एक करोड़ की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू,

2 जून (हि.स.)। बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर एक करोड़ रुपये की नकदी

के साथ एक मुस्लिम युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद उड़

गई है। नेपाल पुलिस आतंकी फंडिंग के ऐंगल से इस मामले जांच कर रही है।

नेपाल

के सुनसरी सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने रविवार को

मीडियाकर्मियों को बताया कि सुनसरी जिले के एक नाका से शनिवार रात को एक

कार से इरसाद अंसारी नामक युवक को एक करोड़ एक लाख रुपये की नकदी के साथ

गिरफ्तार किया गया। सुनसरी के हरिनगर से बिहार के सुपौल जिले की तरफ जा रहे

कार को जांच के लिए रोका गया तो उसमें से दो झोले में भरे हुए नोट मिले।

दोनों झोले नेपाली 1000 के नोटों की गड्डी से भरे हुए थे।

प्रारम्भिक

जांच में इरसाद ने यह रकम हवाला का होने की बात कही है। उसने बिहार के

सुपौल जिले का वह पता भी बताया जहां यह नकदी पहुंचाई जानी था। उसके बयान के

आधार पर जब भारतीय सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर पता लगाया गया तो उस

पर शक और अधिक गहरा गया।

नेपाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा

कि भारत में लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दिन किसी बड़ी साजिश को

अंजाम देने के लिए यह रकम भेजी जा रही थी। सशस्त्र प्रहरी बल ने मामले की

संवेदनशीलता को देखते हुए जांच का काम नेपाल पुलिस के विशेष ब्यूरो को

सौंपा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें