मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

जो दूसरों की लाशें उठाता था, आज खुद ट्रैक पर बन गया लावारिस शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जो दूसरों की लाशें उठाता था, आज खुद ट्रैक पर बन गया लावारिस शव

सीवान। सीवान जंक्शन और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली लावारिस लाशों को उठाने वाला भोला कुमार शुक्रवार की सुबह खुद ट्रेन हादसे का शिकार हो गया।मैरवा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि भोला कुमार लंबे समय से सीवान जीआरपी थाना की सहायता करता था। रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर मिलने वाले शवों को उठाने से लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लावारिस लाशों के अंतिम निस्तारण तक का काम वह करता था। रेलवे और पुलिस महकमे में उसकी अलग पहचान थी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से पैसेंजर ट्रेन से मैरवा गया था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना स्थानीय व्यक्ति प्रमोद कुमार राम कांटा वाला ने मैरवा स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया।विडंबना यह रही कि जो व्यक्ति वर्षों तक दूसरों के शवों को ट्रैक से उठाता रहा, आखिरकार उसकी जिंदगी भी उसी रेलवे ट्रैक पर खत्म हो गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें