पलामू लोकसभा सीट से राजद लड़ेगा चुनाव, ममता भुइयां होंगी उम्मीदवार

पलामू लोकसभा सीट से राजद लड़ेगा चुनाव, ममता भुइयां होंगी उम्मीदवार
रांची: पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से राजद चुनाव लड़ेगा। राजद से ममता भुइयां उम्मीदवार होंगी। राजद नेताओं ने इसकी पुष्टि की है।
महागठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि वे पलामू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ममता भुइयां भाजपा में शामिल हुई थीं। लेकिन रविवार को वह राजद में शामिल हो गईं। उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ममता भुइयां पलामू के मेदिनीनगर के सिंगरा की रहने वाली हैं।





