मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

2024 में ममता बनर्जी को मुख्य चेहरा बनाने की कवायद, स्थापना दिवस पर तृणमूल नेताओं ने बनाई रणनीति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

01 जनवरी वर्ष 2024 एक ऐसा वर्ष है जब देश में नई सरकार बनने

वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी

दलों ने ईंडी गठबंधन बनाया है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल

कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी इसमें मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभा रही

हैं। हालांकि ममता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देश का

प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है लेकिन उनकी पार्टी

उन्हीं को गठबंधन का मुख्य चेहरा प्रोजेक्ट करने की रणनीति पर काम कर रही

है। आज एक जनवरी सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। 27वें

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा कि

ममता बनर्जी पूरे देश में विपक्ष का मुख्य चेहरा हैं। इसी लक्ष्य के साथ

पार्टी को कम करना होगा।

तृणमूल भवन में सोमवार सुबह स्थापना दिवस

कार्यक्रम में बख्शी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस साल होने वाले

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश करते हुए यह भी कहा

कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राज्य और देश के लोग इसे पसंद करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें