मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाओं के आत्म सम्मान के साथ खेल रही है भाजपा, देना होगा जवाब : ममता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। जब पूरे देश के साथ पश्चिम

बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है तब बनगांव में एक

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम

संदेशखाली में अत्याचारों के बारे में झूठे दावे करके राज्य की महिलाओं के

आत्म-सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ न करें।

चुनावी

सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि मोदी को

यह ध्यान रखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की स्थिति भाजपा शासित राज्यों जैसी

नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ न खेलें, हमारी

माताओं और बहनों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की साजिश न रचें।

उल्लेखनीय

है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को अपनी जनसभाओं में आरोप लगाया कि तृणमूल

संदेशखाली में कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जहां तृणमूल नेताओं

पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगा है।

हालांकि,

हाल ही में सामने आए एक कथित वीडियो में, संदेशखाली के एक भाजपा नेता को

यह कहते हुए सुना गया था कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी के इशारे पर

महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और इस पूरी साजिश में उनका हाथ था।

ऐसे

ही एक अन्य वीडियो में पहले बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं

के एक वर्ग ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उनसे एक कोरे कागज पर

हस्ताक्षर कराए और थाने जाने के लिए मजबूर किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें