मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने दिया टीएमसी को पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत्र पत्र जारी करने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने राज्य के

वित्तीय संकट पर ममता बनर्जी सरकार को आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाने को

कहा है। राज्यपाल ने शनिवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। इसके बाद उनका यह बयान आया है।

निर्मला

सीतारमण से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक

स्थिति कई राजकोषीय जोखिमों और सार्वजनिक वित्त प्रबंधन के मुद्दों का

सामना कर रही है। यह सरकार की गंभीर खामियों को उजागर करती है। पश्चिम

बंगाल वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने आर्थिक स्थिति गंभीर होने

के मद्देनजर संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत मुख्यमंत्री से मंत्रिपरिषद

के समक्ष राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को

कहा है।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि सीतारमण के साथ बैठक

के दौरान बोस ने मत्स्य पालन क्षेत्र पर निर्भर लोगों के लिए आर्थिक विकास

कार्यक्रमों को लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया

कि राज्यपाल ने मंत्री को मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए एक विस्तृत

कार्ययोजना सौंपी। इसके बाद ही राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर उनका बयान

आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें