मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों का पड़ोसियों से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जयभगवान और उनके पुत्र सौरभ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बीती रात आठ बजे मालवीय नगर थाने में एक कॉल आई थी कि चिराग दिल्ली में चाकूबाजी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने का दावा कर रही है।चिराग दिल्ली के लोगों का कहना है कि जयभगवान केबल का काम करता था और इलाके में पहले से किसी के साथ रंजिश चली आ रही थी। मृतक के परिवार का आरोप है कि उनके घर पर पहले भी ये लोग पथराव कर चुके हैं। इसकी शिकायत पुलिस से कई बार की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।सूचना मिलते ही डीसीपी अंकित चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम जल्द हत्या में शामिल सभी आरोपितों को पकड़ लेंगे। इसके लिए हमने पांच टीम बनाई हैं। डीसीपी ने बताया कि जयभगवान मालवीय नगर थाने का घोषित पुराना अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं। हालांकि यह झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, यह अभी साफ नहीं हुआ है और न ही हत्यारों की अभी पहचान हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें