मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

खड़गे ने गठबंधन नेताओं को चिट्ठी लिख आयोग पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद डेटा जारी करने

में देरी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग के

काम करने के तौर-तरीके पर संदेह व्यक्त किया है। चुनाव आयोग को इसके लिए

जिम्मेदार ठहराते हुए खड़गे ने इंडी गठबंधन के नेताओं से अपील की है कि इस

तरह की गड़बड़ियों के लिए एक साथ मिलकर आवाज उठाए

कांग्रेस

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन में शामिल दलों को लिखे पत्र

में कहा है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के अंतिम प्रतिशत आने में देरी

हुई। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट हवाला देते हुए यह भी लिखा है कि तीसरे चरण

के लिए वोटरों की लिस्ट भी जारी नहीं की गई है, यह परेशान करने वाली बा

खड़गे

ने कहा है कि चुनाव आयोग एक ऐसी संस्था है जिसे आम लोगों की सामूहिक

कोशिशों से बनाया गया है लेकिन इन सारी चीजों से चुनाव आयोग के काम करने के

तरीके पर गहरा संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा है कि वोटिंग फीसद और हर

पोलिंग स्टेशन पर कितने फीसदी वोट हुए इसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर आयोग

को देनी चाहिए। खड़गे ने कहा कि पिछले दो चरण के मतदान का चुनाव आयोग से जो

डेटा सामने आया है उसमें कई अहम जानकारियां नहीं दी गईं। दो चरणों के

मतदान के बाद चुनाव आयोग ने दो दिन बाद कुल वोटिंग प्रतिशत का डेटा जारी

किया था। इस कार्य में देरी क्यों हुई, चुनाव आयोग ने कोई सफाई नहीं दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें