माले विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता समाप्त -भोजपुर में 3 दिन पहले हुई थी उम्रकैद
पटना। भोजपुर के अगिआंव से भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। विधानसभा ने इस संबंध में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन पर ये एक्शन आरा कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने के बाद ली गई है। नंद किशोर यादव के अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला फैसला है।दरअसल, 13 फरवरी को आरा के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में मनोज मंजिल समेत सभी दोषियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।इधर, मनोज मंजिल के सजा पर विधानसभा में माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा था कि वे इस फैसले की निंदा करते हैं। मनोज मंजिल ने आरा में सामंती ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ये फैसला आनन-फानन में सुनाया गाय है। सरकार को पहले इस केस की जांच करवानी चाहिए। मंजिल को गलत केस में सजा हुई है।





