मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

माले ने कोडरमा लोकसभा से विनोद सिंह को बनाया उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भाकपा-माले ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए

उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से विधायक विनोद सिंह को कोडरमा

सीट से चुनाव में टिकट दिया गया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से चर्च

रोड स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई । इसमें

पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद, राज्य सचिव मनोज भक्त और

शुभेंदु सेन मौजूद थे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आईएनडीआईए

गठबंधन की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में माले को कोडरमा से चुनाव लड़ने पर

सहमति बनी है। ऐसे में पार्टी ने विनोद सिंह को पार्टी से टिकट दिया है।

इसमें आईएनडीआईए गठबंधन पार्टियों की सहमति है। वर्तमान में विनोद सिंह

बगोदर के विधायक हैं।

इसके साथ ही पार्टी की ओर से संकल्प पत्र भी जारी किया गया। इसमें विभिन्न राजनैतिक और आम मुद्दे शामिल किये गये है।

वहीं

दूसरी ओर माले विधायक विनोद सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने पार्टी के

सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का इसके लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह

पार्टी और महागठबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। लोगों को

जो उम्मीद भाकपा -माले और महागठबंधन से है उसे वह पूरा करने की कोशिश

करेंगे। वह संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा

कि पिछले कई सालों से यहां भाजपा जीतते आ रही हैं लेकिन, जितना विकास

कोडरमा लोकसभा का होना चाहिए था वह नहीं हुआ है। यहां के लोगों की

आकांक्षाओं का गला घोंटा गया है। उम्मीद के अनुसार काम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा है कि अगर जनता उनको अपना सांसद चुनती है तो कई एक मुद्दों पर

सुधार करेंगे।

बिनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा में मजदूर, दलित और

पिछड़ों की स्थिति में पिछले कई दशक से कोई सुधार नहीं हुआ है। वह प्रवासी

मजदूरों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें