मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मलेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आसमान में टकराए, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कुआलालंपुर,। मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर बीच हवा में टकरा

गए। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा

मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान हुआ।

नौसेना

ने बयान में पुष्टि की है कि रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड रिहर्सल के लिए एक

साथ कई हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी। इस दौरान दो हेलीकॉप्टर अचानक बहुत

करीब आ गए और अनहोनी घट गई। यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना के समय अगले महीने

नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक

नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण ले रहे थे।

रॉयल मलेशियाई नौसेना के

हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में तीन महिलाओं सहित चालक दल

के सात सदस्य शामिल हैं। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए इपोह के राजा

पेरमासुरी बैनुन अस्पताल भेजे गए हैं।

पेराक पुलिस प्रमुख

कामरेड दातुक सेरी मोहम्मद युसरी हसन बसरी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू

कर दी है। जांच का नेतृत्व नौसेना, अग्निशमन बचाव विभाग और पुलिस विभाग के

अधिकारी कर रहे हैं। रॉयल मलेशियाई नौसेना के स्क्वाड्रन 503 ने हादसे में

हताहत अपने चार सहयोगियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सेपंगार

में रॉयल मलेशियाई नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद

फदज़िल सलेह ने कहा है कि हादसे में हताहत स्क्वाड्रन 503 के कमांडिंग

ऑफिसर कमांडर मुहम्मद फिरदौस रामली अनुभवी पायलट थे। पीड़ित परिवारों को

दोपहर 1ः 20 बजे रॉयल मलेशियाई वायुसेना के विमान से कोटा किनाबालु

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 के माध्यम से कुआलालंपुर के लिए

रवाना किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें