मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के लिए खतरा बनता जा रहा है छोटा सा मालदीव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

छोटा सा मालदीव भारत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। चीन को अपने साथ मिलाकर भारत के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। मालदीव ने अब हिंद महासागर में चीन जहाज को अनुमति देकर भारत के लिए खतरे की घंटी बजाया है। मालदीव ने चीनी जासूसी जहाज 'जियांग यांग होंग 03' को समुद्री सीमा क्षेत्र में आने की अनुमति दी है और ऐसा बयान दिया है जिसे भारत के खिलाफ देखा जा रहा है।

इस बीच वहीं एक, समाचार एजेंसी ने कहा है कि एक भारतीय सैन्य अधिकारी ने साइमन के पाए जाने की पुष्टि की और कहा कि वे उसकी गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। भारत अक्सर चीन द्वारा "अनुसंधान" जहाजों के सैन्य उपयोग के बारे में चिंता जताता रहा है। दरअसल, महीने की शुरुआत में भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव देखा गया था। मालदीव के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं जिसके बाद डैमैज कंट्रोल के तहत मालदीव को उन तीन मंत्रियों के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा था। मालदीव सरकार ने चीनी 'अनुसंधान पोत' जियांग यांग होंग 03 को समुद्री सीमा क्षेत्र में आने की अनुमति दी है. मालदीव की ओर से इस बारे में कहा गया कि जहाज मालदीव के जल क्षेत्र में कोई 'अनुसंधान' नहीं करेगा।

जहाज के रोटेशन के लिए चीन सरकार की ओर से मंजूरी मांगी गई थी। 4,300 टन वजनी जियांग यांग होंग 03 को हिंद महासागर के तल की मैपिंग अनुसंधान जहाज के रूप में जाना जाता है। इस तरह के अनुसंधान अभ्यास मूल्यवान डेटा प्रदान कर सकते हैं जो पानी के नीचे भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करने में मदद कर सकते हैं। मैपिंग चीन को भविष्य में पनडुब्बियों और सबमर्सिबल ड्रोन का उपयोग करके जल में नेविगेट करने में भी सक्षम बनाती है। मालदीव सरकार के बयान के मुताबिक, "मालदीव हमेशा मित्र देशों के जहाजों के लिए एक स्वागतयोग्य जगह रहा है और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बंदरगाह पर जाने वाले नागरिक और सैन्य दोनों जहाजों की मेजबानी करता रहा है।"

इस बीच, "मित्र देशों के जहाजों का स्वागत" वाले बयान को भारत पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि माले के नई दिल्ली से हटकर बीजिंग की ओर बढ़ने के सबूत के रूप में माना जा रहा है। चीन का कदम हिंद महासागर क्षेत्र या आईओआर में एक संभावित महत्वपूर्ण भूराजनीतिक और सैन्य बदलाव है. वैसे, इस जहाज को सैन्य उद्देश्यों के लिए हिंद महासागर के तल की मैपिंग करने वाले जासूसी जहाज के रूप में देखा जाता है। यह जहाज फरवरी महीने की शुरुआत में मालदीव की राजधानी माले पहुंचेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें