मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के खगड़िया में रील बनाने के चक्कर में छह डूबे, चार लापता, दो ने बचा ली जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहार के खगड़िया में रील बनाने के चक्कर में छह डूबे, चार लापता, दो ने बचा ली जान

पटना। बिहार के खगड़िया में शनिवार को रील बनाने के चक्कर में छह युवक-युवतियां डूब गए, जिसमें चार अभी तक लापता हैं। बाल-बाल बचे एक युवक और एक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अगुवानी गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे चारों लड़कों को तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कुछ लड़के-लड़कियां अगुवानी घाट पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। एक युवक और एक युवती तो किसी तरह से जान बचाकर गंगा से बाहर चले आए लेकिन चार लड़के गंगा के गहरे पानी में चले गए। लापता लड़कों में मुकेश चौधरी, राजन कुमार, आदित्य कुमार और श्याम कुमार हैं। मौके पर परबता के सीओ और थानाध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें