मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

'मेक इन इंडिया' अभियान ने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में किया स्थापित : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। भारत में अर्थव्यवस्था को गति देने और स्‍वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आज के ही दिन "मेक इन इंडिया" की शुरूआत हुई थी। इस अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इस अभियान की शुरूआत करने और इसे गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हार्दिक अभिनन्दन किया है।मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि " देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाते हुए वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि में निर्णायक सिद्ध हो रहे 'मेक इन इंडिया' अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'वोकल फोर लोकल' के मंत्र के साथ इस अभियान ने देश की क्षमता और दक्षता में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए विकास तथा समृद्धि के नए-नए प्रतिमान गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"मुख्‍यमंत्री ने कहा कि "प्रधानमंत्री जी ने इन 10 वर्षों में अपने विजन 'मेक इन इंडिया- मेक फॉर द वर्ल्‍ड ' के संकल्प को साकार करके दुनिया को दिखाया है। इस एक दशक में ही इस अभियान ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, रक्षा, विज्ञान, कृषि, रोजगार, डिजिटल इंडिया और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।उन्‍होंने आगे कहा कि "मेक इन इंडिया अभियान ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है। 'नया भारत' 'स्वदेशी' के मूल मंत्र के साथ दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से गतिमान है। देश के 140 करोड़ वासियों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाले इस अभियान के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त मध्यप्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें