मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व एआई सहयोग संगठन के गठन की दिशा में बड़ा कदम, समझौते पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विश्व एआई सहयोग संगठन के गठन की दिशा में बड़ा कदम, समझौते पर हस्ताक्षर

बीजिंग,। विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग संगठन की स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 16 जुलाई को चीन के शांगहाई में आयोजित हुआ। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन सरकार की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते में स्पष्ट किया गया है कि विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग संगठन एक स्वतंत्र अंतर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। संगठन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्य का पालन करता है, संयुक्त परामर्श, संयुक्त निर्माण व साझा लाभ के सिद्धांत को बनाए रखता है और मानव को प्राथमिकता देने के सिद्धांत का पालन करता है।

इसका उद्देश्य एआई में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक शासन बढ़ाने के साथ एआई का फायदेमंद, सुरक्षित और निष्पक्ष दिशा में स्वस्थ विकास सुनिश्चित करना है, ताकि मानवजाति को लाभ पहुंच सके। संगठन का मुख्यालय चीन के शांगहाई में स्थित है।

बताया जाता है कि कजाखस्तान के उप प्रधानमंत्री और एआई व डिजिटल विकास मंत्री झासलान मादियेव, लाओस के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री थोंगसावन फोमविहान, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख मैक्सिम ओरेश्किन और इंडोनेशिया के आर्थिक मामला समन्वय मंत्री एयरलांग्गा हार्टार्टो समेत 29 देशों के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

उक्त देश संस्थापक सदस्य देश बने।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें