मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बड़ा हमला, 17 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बड़ा हमला, 17 लोगों की मौत

कीव (यूक्रेन),। यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में रातभर हुए रूसी हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक नागरिक घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रातभर में 24 बैलिस्टिक मिसाइलें और चार एंटी-शिप मिसाइलें दागीं। वायुसेना ने अपने बयान में पहली बार उनमें से किसी को भी रोकने (इंटरसेप्ट करने) का जिक्र नहीं किया। यूक्रेन के सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना के पास मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार बहुत कम हो गया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में कम से कम 377 नागरिकों की मौत हुई और 2,129 लोग घायल हुए। अप्रैल 2022 के बाद से पहली बार एक माह में इतनी जनहानि हुई। हमलावर कार्रवाई का सबसे घातक महीना रहा, जबकि चार साल से ज़्यादा समय से चल रही यह जंग जारी है। रूस का रात को किया गया ताजा हमला 'वाइल्डबेरीज' का जवाब लगता है। 'वाइल्डबेरीज' रूस की ई-कॉमर्स कंपनी है। यूक्रेन ने पिछले दिनों इस कंपनी के गोदामों को निशाना बनाया है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी और उसके आसपास के वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया है। हमले में कई औद्योगिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "इस हमले का मुख्य निशाना आम नागरिकों के कारोबार से जुड़े वेयरहाउस रहे।" उन्होंने कहा कि बीयर बनाने की फैक्टरी और हार्डवेयर स्टोर के वेयरहाउस, एक रेलवे स्टेशन और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले हुए।

यूक्रेन की आपात सेवा ने बुधवार को कहा, "बचावकर्मी जोखिम भरे हालात में काम कर रहे हैं। रूस से हमले का खतरा बरकरार है।" रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में ज़मीन से दागे जाने वाले सटीक-निर्देशित हथियारों और लंबी दूरी तक मार करने वाले स्ट्राइक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जेलेंस्की ने एक बार फिर यूक्रेन के सहयोगियों से रूसी मिसाइलों को मार गिराने के लिए जरूरी सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के लिए अमेरिका में बने इंटरसेप्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यह एकमात्र ऐसा डिफेंस सिस्टम है जो कुछ खास एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें