मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में केस समाप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में केस समाप्त

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के खिलाफ आपराधिक केस को बंद करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद ये आदेश दिया।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ट्रायल कोर्ट की ओर से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूर नहीं करने की कोई वजह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद उनकी याचिका पर सुनवाई का अब कोई मतलब नहीं है।

दरअसल, ओडिशा के तालाबिरा-2 के कोयला ब्लॉक के आवंटन के घोटाला में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनमोहन सिंह के अलावा उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख समेत तीन अन्य को बतौर आरोपित समन जारी किया था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें