मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका में दवा कंपनियों का बढ़ा निवेश, ट्रंप प्रशासन दे रहा घरेलू उत्पादन को बढ़ावा : डॉ. ओज

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
अमेरिका में दवा कंपनियों का बढ़ा निवेश, ट्रंप प्रशासन दे रहा घरेलू उत्पादन को बढ़ावा : डॉ. ओज

वॉशिंगटन। मेडिकेयर और मेडिकेड सर्विसेज के प्रशासक डॉ. मेहमत ओज ने बताया क‍ि ट्रंप प्रशासन देश के भीतर दवाओं के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके तहत अमेरिका में दवा बनाने वाली कंपनियां तेजी से निवेश कर रही हैं।

ओज ने कहा कि कई बड़ी दवा कंपनियां पहले से ही अमेरिका में अपने कामकाज का विस्तार कर रही हैं और प्रशासन की नई नीतियों के चलते यह रुझान और तेज हो सकता है। इन नीतियों का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और विदेशी उत्पादन पर निर्भरता कम करना है।

उन्होंने कहा क‍ि अमेरिका में बहुत सारा निवेश आ रहा है।

यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में आई, जिसमें पूछा गया था कि हाल ही में प्रशासन के साथ दवा कीमतों को लेकर समझौता करने वाली कंपनियों की ओर से घोषित मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स का फायदा आम अमेरिकियों को कब से दिखना शुरू होगा।

ओज ने कहा कि निवेश का काम पहले से शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा क‍ि नौकरियां शुरू हो रही हैं। जब आप किसी प्लांट को बनाने के लिए पहली बार किसी व्यक्ति को काम पर रखते हैं, तभी से रोजगार पैदा होना शुरू हो जाता है।

ट्रंप प्रशासन ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को अपनी आर्थिक नीति का एक अहम हिस्सा बनाया है। प्रशासन का कहना है कि दवा उद्योग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अमेरिका के भीतर ही अपना उत्पादन बढ़ाना चाहिए।

ओज के मुताबिक, दवा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी अमेरिका को रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक बेहद आकर्षक जगह मान रहे हैं।

उन्होंने कहा क‍ि अगर आप किसी फार्मा कंपनी के अधिकारी हैं और अमेरिका कारोबार के लिए खुला है। साथ ही हम नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, जैसे कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों, डिमेंशिया और दूसरी गंभीर समस्याओं का इलाज खोजने में, तो आप वहीं रहना चाहेंगे जहां सबसे ज्यादा अवसर हों।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई हिस्सों से प्रतिभाशाली लोग अमेरिका की ओर आ रहे हैं।

ओज ने कहा क‍ि खास तौर पर यूरोप से और दुनिया के अन्य हिस्सों से भी प्रतिभाएं अमेरिका की ओर आ रही हैं, अगर कंपनियां यहां आना चाहती हैं।

निवेश की रफ्तार को समझाने के लिए उन्होंने हाल में देखी गई कुछ दवा निर्माण सुविधाओं का जिक्र किया।

उनके अनुसार, प्रशासन को ऐसे संकेत मिले हैं कि कई निर्माता अमेरिका में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए अतिरिक्त निवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा क‍ि कुछ महीने पहले राष्ट्रपति और मैं सिनसिनाटी की एक सुविधा में गए थे। वहां पहले से प्लांट मौजूद है और उत्पादन भी चल रहा है, लेकिन कंपनी अब अपने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त निवेश कर रही है।

ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब प्रशासन अपनी व्यापक स्वास्थ्य और आर्थिक रणनीति को आगे बढ़ा रहा है। इसमें दवाओं की कीमतें कम करना, घरेलू उत्पादन बढ़ाना और दवा आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाना शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें