मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक बड़े डम्प का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान डोलीगुट्टा चोटी एरिया में संदिग्ध स्थानों की खुदाई करने पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई हथियार मरम्मत सामग्री, बीजीएल सेल निर्माण से जुड़ी सामग्री तथा विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।

अभियान के दौरान माओवादियों की ओर से लगाए गए दो नग प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे।

मौके पर मौजूद कोबरा 204 की बम निरोधक दस्ते ने सतर्कता बरतते हुए दोनों प्रेशर आईईडी को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित हथियारों की मरम्मत में उपयोग होने वाले कई अन्य भारी उपकरण शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि माओवादी इस इलाके में लंबे समय तक गतिविधियां संचालित करने की तैयारी में थे।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है। यह बरामदगी न केवल माओवादियों की कमर तोड़ने वाली है, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है, इसके साथ ही सुरक्षा बलों की और भी टीम बुलाई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर माओवादी की कोई भी सूचना किसी के पास रहे तो वह जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें