मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन; निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन; निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए जा रहे पर्वतारोहियों के समूह में शामिल हैं। पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के अनुसार, गुरुवार दोपहर काराकोरम पर्वत शृंखला में स्थित 8,047 मीटर ऊंचे ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहा एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इसकेे बाद 10 पर्वतारोहियों से संपर्क टूट गया है। इस दल में पांच नेपाली पर्वतारोही सहित पाकिस्तान, ओमान, चीन और अमेरिका के पर्वतारोही शामिल हैं, जिनमें विश्वप्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा भी हैं।

निर्मल पुर्जा ने वर्ष 2019 में महज 6 महीने और 6 दिन के रिकॉर्ड समय में दुनिया की 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली सभी 14 चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की थी। पाकिस्तान अल्पाइन क्लब ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर तलाशी एवं बचाव अभियान को तेज किया जा रहा है। क्लब के अनुसार, मौसम और परिचालन की परिस्थितियां अनुकूल होते ही हेलीकॉप्टर सहित सभी उपलब्ध बचाव संसाधनों को अभियान में लगाया जाएगा।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें