मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

बाघ संरक्षण को लेकर MP में बड़ा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाघ संरक्षण को लेकर MP में बड़ा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन्य जीव संरक्षण के लिये प्राप्त वाहनों का लोकार्पण एवं वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, साथ ही विभागीय प्रकाशनों का विमोचन, सक्रिय वन्य जीव प्रबंधन से संबंधित वृत्त चित्रों के टीजर रिलीज और राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सदस्यों का अभिनन्दन भी करेंगे। मुख्यमंत्री वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति एवं वन कर्मियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रमुख सचिव वन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें