मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 7.69 करोड़ की खेप के साथ आरोपी गिरफ्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 7.69 करोड़ की खेप के साथ आरोपी गिरफ्ता

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने शहर में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। विले पार्ले इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 7 किलो 600 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.69 करोड़ रुपये है।

जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पूरे मुंबई में विशेष अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट की टीम गश्त पर निकली थी। विले पार्ले पूर्व स्थित फिरोजशाह मेहता रोड पर पुलिस टीम की नजर एक युवक पर पड़ी, जो हाथ में ट्रॉली बैग लिए खड़ा था।

जैसे ही उसने पुलिस वाहन को देखा वह घबराकर वहां से तेजी से निकलने लगा। उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत उसे रोक लिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अदनान नासिर खान (24) बताया, जो मीरा रोड का निवासी है और मूल रूप सेनासिक का रहने वाला है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके बैग में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोपोनिक गांजा है और वह इसे बेचने के इरादे से वहां आया था।

जब ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें सफेद प्लास्टिक बैग में भरा गांजा मिला। जांच में यह हाइड्रोपोनिक गांजा निकला, जो आधुनिक तकनीक से उगाया जाता है और सामान्य गांजे की तुलना में अधिक महंगा होता है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही ड्रग्स को सील कर जब्त कर लिया।

आरोपी के पास से एक मोबाइल और पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया है।

इस मामले में विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिला और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट सक्रिय हो सकता है। बता दें कि मुंबई पुलिस पिछले दो महीने में 38 करोड़ का ड्रग्स बरामद कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें