मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के मादक पदार्थ और विदेशी मुद्रा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 21 से 24 सितंबर के बीच की ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है।

पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका।

जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट नंबर ईके-509 के एक यात्री को रोका। यात्री के हैंडबैग बैग से 7.11 लाख भारतीय रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की।

मुद्रा को छुपाकर ले जाया जा रहा था।

तीसरे मामले में इसी फ्लाइट (ईके-509) से दुबई जा रहे एक अन्य यात्री को भी रोककर जांच की गई। यात्री के हैंड बैग से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत ₹49.38 लाख बताई गई।

चौथे मामले में प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसक्यू-424 से आए एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान यात्री के ट्रॉली बैग से 18.400 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 18.40 करोड़ रुपए आंकी गई। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पांचवे मामले में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से जकार्ता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-1601 के एक यात्री को रोका। जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग बैग से 19.17 लाख रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इमीग्रेशन क्लीयरेंस काउंटर के पास वॉशरूम से बिना सोने का डस्ट ओवल (अंडाकार) आकार में बरामद किया गया। बरामद सोने का कुल वजन 365 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 38.10 लाख रुपए है। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें