मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

विदिशा में बड़ी वारदात, सर्राफा कारोबारी को गोली मार 30 किलो चांदी और 25 ग्राम सोना लूटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विदिशा में बड़ी वारदात, सर्राफा कारोबारी को गोली मार 30 किलो चांदी और 25 ग्राम सोना लूटा

- 30 किलो चांदी, 25 ग्राम सोना लेकर भागे 3 नकाबपोश

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी। बदमाश कारोबारी और उनके बेटे से करीब 30 किलो चांदी, करीब 30 ग्राम सोना, 25 हजार रुपये नकद और आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

शमशाबाद पुलिस के मुताबिक, घायल व्यापारी संजय सोनी रायसेन गेट विदिशा के रहने वाले हैं। वारदात के समय उनके साथ बेटा यश सोनी भी था। गोली कारोबारी के बाएं हाथ में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल सर्राफा व्यापारी संजय सोनी ने बताया कि बुधवार को पीपलधार के साप्ताहिक हाट बाजार में आभूषणों का व्यापार करने के बाद वे बाइक से विदिशा लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे पीपलधार और पट्टन गांव के बीच विदिशा रोड पर तीन बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे।

संजय सोनी और उनके बेटे के मुताबिक, बदमाशों ने पहले बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश लौटे और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने संजय सोनी पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने संजय सोनी और यश सोनी को शमशाबाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

संजय सोनी के अनुसार, बैग में 10 से 15 किलो चांदी के आभूषण, करीब 20 ग्राम सोना, 25 हजार रुपए नकद और व्यापार से जुड़े जरूरी दस्तावेज थे। वहीं, यश सोनी का दावा है कि बैग में 25 से 30 किलो चांदी, 25 से 30 ग्राम सोना और अन्य सामान था। करीब 70 लाख रुपये की लूट है।

यश सोनी ने बताया कि तीनों बदमाश योजना बनाकर आए थे। एक ने मास्क पहना था, दूसरे ने सफेद तौलिये से चेहरा ढका था, जबकि लाल शर्ट पहने बदमाश ने गोली चलाई। बाइक चला रहे युवक ने काली शर्ट पहन रखी थी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें