मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना व रतनपुर पुलिस चौकी जाब्ते को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार रात उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कंटेनर के गुप्त केबिन से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 221 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रतनपुर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुर की तरफ से आ रहे एक बंद बॉडी टाटा कंटेनर में गुप्त केबिन बनाकर भारी मात्रा में अवैध शराब गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए उक्त संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया।

चालक ने शुरुआत में कंटेनर में 'मशीनरी पार्ट्स' भरे होने का दावा किया, लेकिन कड़ाई से जांच करने पर अंदर वेल्डिंग किया हुआ एक गुप्त केबिन मिला। पुलिस ने कटर की मदद से कंटेनर की लोहे की बॉडी को काटकर देखा, तो अंदर विभिन्न ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब के कार्टन ठसाठस भरे हुए पाए गए।

तलाशी के दौरान पुलिस ने केबिन से हरियाणा निर्मित कुल 221 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से जब्त शराब और ट्रक कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक कालुसिंह पुत्र गुलाब सिंह रावत निवासी लक्ष्मीपुरा, पुलिस थाना देवगढ़ जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क तथा मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें