मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला

भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिवों को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में सोमवार आधी रात को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सचिव भरत यादव को हटाकर एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसी तरह अपर सचिव से प्रमोट होकर पिछले माह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाए गए अविनाश लवानिया को भी वहां से हटाते हुए एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी बनाया गया है। उनके स्थान पर सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री का सचिव तथा नगरीय प्रशासन आयुक्त और विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोमवार रात को जारी आदेश में गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह को एमडी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन बनाया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर की कलेक्टर भव्या मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर बनाया गया है।नेहा मारव्या सिंह को डिंडौरी जिला का कलेक्टर बनाया गया है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को संचालक लोक स्वास्थ्य बनाया गया गया है। उनकी जगह बाला गुरु के. को सीहोर का नया कलेक्टर बनाया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को एमडी, राज्य भंडार निगम बनाया गया है। उनकी जगह सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर बनाया है। बड़वानी कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को आयुक्त, मप्र गृह निर्माण बनाया गया है। उनकी जगह गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है।टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा को ओएसडी, सह-आयुक्त तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ जिला का कलेक्टर बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बनाया गया है। उनकी जगह देवास के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को खंडवा जिले की कमान दी गई है। डिंडौरी के कलेक्टर हर्ष सिंह को बुरहानपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सीईओ, भोपाल जिला पंचायत ऋतु राज सिंह को देवास का कलेक्टर बनाया गया है। दमोह के जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया है।देवास कलेक्टर बनाए गए ऋतुराज सिंह लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे। उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। दूसरी ओर उन्हें भोपाल जिला पंचायत सीईओ बने करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार उन्हें कलेक्टरी मिल ही गई। वहीं, लंबे समय से कलेक्टरी का इंतजार कर रही 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को आखिरकार कलेक्टरी मिल गई है। वर्तमान में सरकार 2015 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टरी दे चुकी है। लेकिन, नेहा मारव्या को इसका मौका नहीं मिल पा रहा था। पिछले माह आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द जाहिर किया था और यह बात मीडिया में भी आई थी। अब नेहा मारव्या को डिंडौरी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।इनके अलावा, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें उद्यानिकी विभाग की सचिव प्रीति मैथिल, आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्त वंदना वैद्य, परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह, राज्य बीज एवं माफ विकास निगम के प्रबंध संचालक भास्कर लक्षकार, कौशल विकास विभाग की संचालक हर्षिका सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप सचिव तरुण भटनागर, वित्त विभाग के उप सचिव फेंक नेबल ए., मंदसौर जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक नारायण यादव, तकनीकी शिक्षा विभाग के उप सचिव अनुराग सक्सेना, अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, गुना जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक, पन्ना जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, ग्वालियर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, आगर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर आयुक्त अक्षय कुमार तेम्रवाल, अशोकनगर जिला पंचायत सीईओ नेहा जैन और दतिया जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें