मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पकड़े पांच बांग्लादेशी नागरिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने पकड़े पांच बांग्लादेशी नागरिक

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़ा अभियान चलाकर पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग, दो महिलाएं और दो पुरुषों को पकड़ा गया। सभी अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे और उनके पास वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई शास्त्री पार्क, सेकंड पुलिया, नई दिल्ली में की गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गाजीपुर सब्जी मंडी में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई, जिससे इस बांग्लादेशी परिवार के ठिकाने का पता चला। इसके बाद टीम ने फॉलो-अप ऑपरेशन कर सभी पांच व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता पाई।

पकड़े गए सभी लोगों को सेवा सदन, शाहजादा बाग, सराय रोहिल्ला में रखा गया है। उन्हें भारतीय कानून के अनुसार रिस्ट्रिक्शन आदेश जारी कर डिपोर्टेशन तक यहीं पर रखा जाएगा।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि विशेष टीम इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशंस संजय सिंह की निगरानी में काम कर रही थी।

ऑपरेशन में ह्यूमन इंटेलिजेंस, फील्ड एन्क्वायरी और तकनीकी निगरानी का उपयोग किया गया।

2 दिसंबर को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गाजीपुर सब्जी मंडी में कुछ बांग्लादेशी नागरिक मौजूद हैं। टीम तुरंत वहां पहुंची और एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में उस व्यक्ति ने खुलासा किया कि शास्त्री पार्क सेकंड पुलिया, नई दिल्ली में पांच बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं।

इस जानकारी के आधार पर टीम ने फॉलो-अप अभियान चलाया और सभी पांच व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने वैध बांग्लादेशी पहचान पत्र पेश किए, जिससे उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई।

इनके दस्तावेजों की जांच एफपीआरओ के पास की गई। उसके बाद सभी पांच के खिलाफ रिस्ट्रिक्शन आदेश जारी किए गए। वे डिपोर्टेशन तक सेवा सदन, शाहजादा बाग, सराय रोहिल्ला में रहेंगे।

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कहा कि वह अवैध प्रवास के खिलाफ सतत खुफिया आधारित अभियान जारी रखेगी। इसका उद्देश्य न केवल आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करना भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें