मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

यूएस सेंट्रल कमांड का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े तीन कमर्शियल जहाज रोके

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूएस सेंट्रल कमांड का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े तीन कमर्शियल जहाज रोके

नई दिल्ली। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोक लिया।

सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी के तहत, हमारी सेना ने अब तक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन वाणिज्यिक (कमर्शियल) जहाजों का रास्ता बदल दिया है। आदेश न मानने वाले 1 जहाज को आगे बढ़ने से रोक दिया (निष्क्रिय कर दिया) गया है, जबकि नाकाबंदी के नियमों का पूरी तरह पालन कराने के लिए 1 अन्य जहाज पर अमेरिकी सैनिक सवार हुए हैं।"

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि 16 जुलाई को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी मरीन की 11वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट ने एम/टी वेन याओ नामक टैंकर पर सत्यापन बोर्डिंग अभियान चलाया।

सेंटकॉम के अनुसार, अमेरिकी बलों ने मंगलवार से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात को रोकने की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी है।

सीईएनटीसीओएम ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट और इसके आसपास का समुद्री क्षेत्र पूरी तरह खुला और सुरक्षित है। केवल वे जहाज प्रतिबंधित हैं, जो अमेरिका द्वारा लागू 'स्टील वॉल ब्लॉकेड' का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे हैं।"

सेंटकॉम के अनुसार, पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रैल में हुए सीजफायर को खत्म करने की घोषणा के बाद अमेरिकी सेना ने लगातार छह दिनों तक ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं।

इससे पहले, अमेरिकी सेना ने बताया था कि उन्होंने अरब की खाड़ी में ईरानी पोर्ट की तरफ जाने की कोशिश कर रहे एक बिना माल वाले तेल टैंकर पर मिसाइलें दागीं और उसे नाकाम कर दिया।

कमांड ने स्थानीय समयानुसार बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "कमर्शियल जहाज ने अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश करते हुए कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया।

जहाज की पहचान कुराकाओ के झंडे वाले एम/टी बेल्मा के तौर पर हुई।"

इसमें आगे कहा गया कि एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट ने जहाज के स्मोकस्टैक में हेलफायर मिसाइलें दागने के बाद खार्ग आइलैंड की ओर जा रहे जहाज को निष्क्रिय कर दिया। जहाज अब ईरान नहीं जा रहा है।

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लगा दी।

यूएस सेंट्रल कमांड ने पहले कहा था कि अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के खिलाफ दो बार हमला किया।

कमांड ने एक्स पर लिखा, "दोपहर 3 बजे अमेरिकी सेना ने आज ईरान के खिलाफ हमलों की दूसरी लहर के लिए ऑपरेशन शुरू किया। हमले ईरानी सैन्य क्षमताओं को टारगेट कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल होर्मुज स्ट्रेट से आसानी से गुजरने वाले जहाजों को धमकाने के लिए किया जाता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें