मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त

नरसिंहपुर : मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार तड़के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा और महुआ लाहन बरामद किया गया।

कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने नरसिंहपुर, गाडरवारा और तेंदूखेड़ा वृत्त में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, 92 पाव देशी मदिरा तथा करीब 1265 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार, भ्रांति सैयाम सहित विभागीय अमला और महिला आरक्षक अंकिता शुक्ला मौजूद रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें